बेक़रारी ही सही ...
जिंदा होने का एहसास तो है.
तुझे ख्वाबों में ही पा लूं...
तू आएगा ये आस तो है.
आ कर सब कुछ मुझे सौंप गया,
देकर आंसुओं की सौगात..
कुछ ऐसे रखा था मेरे हाथों में हाथ....
की दुनिया ही छोड़ देने चली थी मैं...
बस मैं वो और हम दोनों साथ..
बस एक गलती जो मैंने की
तो मुड के देख लिया इस दुनिया को,
जब लौटी तो सपना टूट चुका था
बस आँख ही गीली सी रह गयी थी ....
No comments:
Post a Comment